कोई राह पकड़ने से पहले मंजिल पता करें

हमेशा व्यस्त रहेंगे तो नाखुश कभी नहीं होंगे


जीवन में सब को सब कुछ नहीं मिलता और सभी के जीवन में कुछ सुखद के साथ कुछ दुखद होता है बस हंसी को आंसुओं से ज्यादा रखने की कोशिश करें आप सब को खुश नहीं कर सकते आलोचना को खुद पर हावी ना होने दें वह करें जिसे करने में आनंद आए गुस्सा ना पाले उनसे दूर रहे जो आपको ना खुश करते हैं कई रुचियां रखें हमेशा व्यस्त रहेंगे तो खुश रहेंगे

आपको यह पता होना चाहिए कि जाना कहां है

अगर आप नहीं जानते कि आप कहां पहुंचना चाहते हैं तो आप कहीं नहीं पहुंच सकते जैसे किसी यात्रा पर जाने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप कहां जाना चाहते हैं उसी तरह आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप आर्थिक क्षेत्र में आप कहां पहुंचना चाहते हैं तभी आप वहां तक पहुंच सकते हैं कोई मंजिल ही नहीं है तो उस दिशा में कैसे चलेंगे

ज्ञान का उपयोग कैसे करें यह महत्वपूर्ण है

अधिकतर प्रोफेसर के पास धन बहुत कम होता है वह ज्ञान के विशेषज्ञ होते हैं लेकिन ज्ञान के संगठन या उपयोग के विशेषज्ञ नहीं होते ज्ञान शक्ति है लेकिन यह शक्ति तब बनता है जब इसे संगठित किया जाए और एक निश्चित अंत तक निर्देशित किया जाए ज्ञान को प्राप्त करने के बाद उसे व्यवस्थित और उपयोग कैसे करें यह सीखना भी बहुत जरूरी होता है

No comments:

Post a Comment